1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरू में कश्मीरी युवकों की पिटाई, महबूबा ने की कार्रवाई की मांग

बेंगलुरू में कश्मीरी युवकों की पिटाई, महबूबा ने की कार्रवाई की मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2017 08:09 am IST,  Updated : Dec 20, 2017 08:09 am IST

पीड़ितों के एक दोस्त ने नाम उजागर नहीं करने पर बताया कि यहां के एक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र और उसका भाई 11 दिसंबर की सुबह एक कार से घर लौट रहे थे तभी एक फोन कॉल का जवाब देने के लिए उन्होंने कार रोकी। इस बीच, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनसे कन

Mehbooba-Mufti- India TV Hindi
Mehbooba-Mufti

जम्मू/बेंगलुरू: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बेंगलुरू में कन्नड़ नहीं बोलने पर एक कश्मीरी छात्र और उसके भाई की कथित तौर पर हुई पिटाई के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तर बेंगलुरू के संजय नगर इलाके में एक बस स्टॉप के पास कुछ लोगों ने होटल प्रबंधन की पढ़ाई करने वाले 24 साल के एक कश्मीरी छात्र और उसके बड़े भाई की पिटाई कर दी और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 दिसंबर की रात की है लेकिन घटना कल सामने आई।

महबूबा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बेंगलुरू में दो कश्मीरी भाइयों की पिटाई की खबर से काफी परेशान हूं। मैं अधिकारियों से अनुरोध करूंगी कि वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।’’ बेंगलुरू उत्तर के पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने बताया कि बस स्टॉप के नजदीक लगे सीसीटीवी से मिली फुटेज के आधार पर महेश और हरीश नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभी जमानत पर हैं। पुलिस ने बताया कि महेश एक फैशन डिजाइनर है जबकि हरीश ड्राइवर है।

पीड़ितों के एक दोस्त ने नाम उजागर नहीं करने पर बताया कि यहां के एक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र और उसका भाई 11 दिसंबर की सुबह एक कार से घर लौट रहे थे तभी एक फोन कॉल का जवाब देने के लिए उन्होंने कार रोकी। इस बीच, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनसे कन्नड़ में कुछ पूछा। छात्र ने उन्हें बताया कि वह कन्नड़ नहीं जानता है। इसके बाद युवकों ने जोर दिया कि वे कन्नड़ में बोलें।

पीड़ितों के दोस्त ने कहा, ‘‘जब छात्र और उसके भाई ने आपत्ति जताई तो दोनों युवकों ने फोन कर कुछ और लोगों को बुला लिया और उन पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। उन्होंने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।’’ घटना में दोनों को चोटें आई और नजदीक के अस्पताल में उनका इलाज हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत