1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलवाना चाहती हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी, जारी किया नोटिस

पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलवाना चाहती हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी, जारी किया नोटिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 01:33 pm IST

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है।

Mehbooba Mufti- India TV Hindi
Mehbooba Mufti Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है। इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सूचना प्रकाशित कराई थी। सूचना के अनुसार, “मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह, निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड, श्रीनगर, कश्मीर-190001, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं।’’

नोटिस में लिखा गया है, ‘‘अगर किसी को इस बारे में कोई आपत्ति है तो कृपया सात दिन की अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।’’

महबूबा मुफ्ती और उनके पति साथ नहीं रहते हैं। इन दंपती की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं। बड़ी बेटी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए मुफ्ती उपनाम अपनाया है, जबकि छोटी बेटी अपने पिता के करीब लगती हैं। महबूबा फिलहाल अपने सरकारी आवास पर नजरबंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत