1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुफ्ती ले सकते हैं राजनीति से संन्यास महबूबा बनेंगी सीएम!

मुफ्ती ले सकते हैं राजनीति से संन्यास महबूबा बनेंगी सीएम!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2015 01:12 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 05:24 pm IST

नई दिल्ली: राजनीति हलकों से आ रही खबरों के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद स्वास्थ्य कारणों के चलते राज्य की कमान अपनी बेटी महबूबा मुफ्ती को सौंप सकते हैं! जानकारी के

महबूबा मुफ्ती बन सकती...- India TV Hindi
महबूबा मुफ्ती बन सकती है जम्मू-कश्मीर की सीएम!

नई दिल्ली: राजनीति हलकों से आ रही खबरों के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद स्वास्थ्य कारणों के चलते राज्य की कमान अपनी बेटी महबूबा मुफ्ती को सौंप सकते हैं! जानकारी के मुताबिक मुफ्ती सितंबर महीने में ही राजनीति से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुफ्ती बीते दो महीनों से खराब स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे हैं। हाल ही में वो स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अमेरिका भी गए थे और वो बीते काफी दिनों से मुंबई में अपना उपचार करवा रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक मुफ्ती मंगलवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े के दौरान उन्हें दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अमेरिका जाना है।

मुफ्ती का सीएम बनना तय बेग को मिलेगी बड़ी कमान-

जानकारी के मुताबिक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है। हो सकता है कि सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाए। वहीं महबूबा मुफ्ती के कामकाज में परेशानी न आने को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महबूबा के साथ पीडीपी सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग को भी राज्य में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको बता दें कि बेग को

बेग को पहले भी मिल चुकी है बड़ी कमान-

इससे पहले भी साल 2005 से 2008 के बीच उपमुख्यमंत्री बनाया जा चुका है।

महबूबा ने सईद के इस्तीफे को निराधार बताया-

वहीं दूसरी तरफ महबूबा मुफ्ती अपने पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अटकलों को निराधार बता रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत