1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज, शिमला, मनाली और डलहौजी में पारा शून्य से नीचे

हिमाचल में सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज, शिमला, मनाली और डलहौजी में पारा शून्य से नीचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 01:24 pm IST

पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर मौज-मस्ती की, लेकिन कई जगहों पर रास्ता बंद होने की भी खबरें आ रही हैं।

Himachal records minimum temperature, Shimla Weather, Shimla Snowfall, Manali Weather- India TV Hindi
Vehicle move with slow pace on a slippery roadfollowing heavy snowfall in Shimla on Wednesday | PTI

शिमला: देश के उत्तरी भाग में विभिन्न जगहों पर बुधवार को हुई बेमौसम बारिश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में रूक-रूक कर बारिश होने से मौसम काफी ठंडा रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो गुरुवार को 5 स्टेशनों पर मौसम का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नौर में कल्पा -9.1 डिग्री सेल्सियस, मनाली -7.8, डलहौजी -5.6 और शिमला शहर में -3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इससे पहले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र शिमला, मनाली, कुफरी और डलहौजी सहित हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर खूब बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक भी उमड़ पड़े हैं। पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर मौज-मस्ती की, लेकिन कई जगहों पर रास्ता बंद होने की भी खबरें आ रही हैं। बुधवार को केलांग में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।


श्रीनगर की बात करें तो यहां शून्य से 0.4 नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान रहा। उत्तराखंड के नैनीताल में भी बर्फबारी के चलते पर्यटकों का हुजूम नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैनीताल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद काफी संख्या में लोग सड़कों पर इकट्ठा नजर आए।

वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के ज्यादातर भागों में बारिश होने के अगले दिन गुरुवार को शीत लहर चल रही है और बादल छाए हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुष्क मौसम के हालांकि 11 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में घने कोहरे के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत