1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुरू में सूरज ने बरसाए 'अंगारे', पारा एकबार फिर पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस के पार

चुरू में सूरज ने बरसाए 'अंगारे', पारा एकबार फिर पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 08:47 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 08:47 pm IST

सोमवार को राजस्थान के चूरू में 50.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि चुरू में भीषण गर्मी पड़ती है। इस मौसम में एक बार पहले भी यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।

garmi- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : CHURU

चुरू। देशभर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु से जम्मू तक सूरज आग बरपा रहा है। सोमवार को राजस्थान के चूरू में 50.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि चुरू में भीषण गर्मी पड़ती है। इस मौसम में एक बार पहले भी यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।

चुरू के अलावा राजस्थान के ज्यादात्तर शहरो में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। श्रीगंगनगर में तापमान 48.5, बीकानेर में 47.4, कोटा में 47.3, जयपुर में 46.3 और जयपुर में 45.5 रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

चुरू के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इतिहास में सोमवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 10 जून, 2019 दिल्ली के इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले नौ जून, 2014 को पालम में सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पालम वेधशाला में सोमवार को दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक तापमान, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘रूखी पछुआ हवाओं, पश्चिम विक्षोभ का मैदानी इलाकों पर कोई प्रभाव नहीं होना और जून के महीने की भीषण गर्मी के कारण तापमान इतना ज्यादा हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण संभवत: मंगलवार को तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आए। लेकिन लू चलना जारी रहेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत