चूरू में स्थित होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ में सोमवार देर रात बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।
चूरू में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक दरगाह के मौलवी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के चुरू जिले में एक बोलेरो कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे।
सालासर में होटल की आड़ में नकली घी तैयार किया जा रहा था। मौके से घी निर्माण में उपयोग होने वाले 200-200 लीटर क्षमता के 18 ड्रम, घी पैकिंग के लिए 414 टिन (पीपे) और अन्य केमिकल से भरे 17-18 अतिरिक्त ड्रम बरामद किए गए।
हाईवे से सटे खेतों के कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव मिला। शव मिट्टी में दबा हुआ था, लेकिन दुर्गंध आने के चलते वारदात का खुलासा हो गया।
चूरू में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सालासर धाम जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी।
चूरू में कॉलेज जा रही छात्रा को उसी के बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सीसीटीवी के अनुसार, युवक ने छात्रा पर 8-10 बार चाकू से वार किया।
चुरू के एक अस्पताल में थ्री इडियट्स मूवी वाला सीन देखने को मिला। यहां दो युवक बाइक पर बुजुर्ग को बैठाकर सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
राजस्थान के चूरू में ससुराल वालों ने दामाद को तांत्रिक क्रियाओं की आड़ में खौफनाक मौत दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन आरोपी उसे पीटते जा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
''जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बांका करि सके जो जग बैरी होय।'' इस कहावत को चरितार्थ करती यह 10 साल की बच्ची कविता मौत से जंग लड़कर काल के गाल से वापस आई है।
राजस्थान के चुरू में वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलट्स की दर्दनाक मौत हो गई। पांच महीने में ये तीसरा हादसा सामने आया है। जानें क्रैश के होने के बाद विमान का क्या होता है?
चूरू में कई लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। आरोपी युवक को तब तक मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है।
आरोपी मोहम्मद इस्लाम ने हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और जैसे ही उसकी उम्र 18 साल हुई तो उसका पासपोर्ट बनवा दिया। इसके बाद वह उसे ओमान बुलाकर बेचना चाहता था, लेकिन पुलिस ने लड़की को बचा लिया।
चुरू जिले में बदमाशों ने फिरौती न मिलने पर एक शराब के ठेक पर फायरिंग की। इस घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद दोनों से कान पकड़वाकर पुलिस ने बाजार में माफी मंगवाई और पूरे बाजार में घुमाया।
चुरू में लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी सहित 6 लोगों को जहर खिला दिया था। उसने एक तांत्रिक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। वहीं अब इस मामले में कोर्ट ने प्रेमिका और तांत्रिक उम्रकैद की सजा सुनाई है।
महिला और तीन बच्चों के घर पर न होने पर पति इन सभी को गांव में खोजता रहा। पड़ोसियों को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गांव के ही एक तालाब और पानी की टंकी से महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किए हैं।
राजस्थान के चूरू जिले में एक ही गांव के युवक-युवती के प्रेम विवाह पर बवाल खड़ा हो गया है। लड़की के परिजनों ने पंचायत बुलाकर युवक के चाचा का घर फूंक दिया है।
महिला जब अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी, उसी दौरान उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। पति उसके शव को लेकर हॉस्पिटल परिसर में घूमने लगा।
कथा के दौरान आई तेज आंधी-तूफान से पंडाल उड़ गए। मैदान में अफरा-तफरी मच गई। कथा सुनने के लिए करीब 15 हजार लोग आए हुए थे। अफरा-तफरी मचने से 3 लोग घायल हो गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़