1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के लग्जरी होटल में आधी रात को गोलियों की गूंज, मालिक की हत्या; खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

राजस्थान के लग्जरी होटल में आधी रात को गोलियों की गूंज, मालिक की हत्या; खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 03, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 05:07 pm IST

चूरू में स्थित होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ में सोमवार देर रात बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।

होटल में घुसकर मालिक...- India TV Hindi
होटल में घुसकर मालिक पर चलाई गोली। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में सोमवार देर रात एक लग्जरी होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

होटल द रॉयल ट्रीट बना वारदात का मैदान

घटना रात करीब 12:30 बजे होटल द रॉयल ट्रीट में हुई। मंगलवार सुबह वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 3 हमलावर होटल में घुसते नजर आ रहे हैं। मृतक की पहचान मनीराम मंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाश सीधे उन्हें निशाना बनाकर आए थे। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।

शराब कारोबार की रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनीराम मंडा शराब और होटल व्यवसाय से जुड़े थे, और प्रतिद्वंद्वी समूह से विवाद चल रहा था।

3 घायल जयपुर रेफर

फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत (निवासी दडीबा) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

देखें घटना का वीडियो-

होटल सील, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के तुरंत बाद होटल को सील कर दिया गया। मौके पर FSL टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। एसपी जय यादव ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें-

बदले की आग में 10 साल से धधक रहा था युवक, मौका मिलते ही युवक का गला काटा, चाकू से किए कई वार

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।