1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: युवक को किडनैप कर बेहोश होने तक पीटा, पेशाब पिलाया, फांसी भी लगाई, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Video: युवक को किडनैप कर बेहोश होने तक पीटा, पेशाब पिलाया, फांसी भी लगाई, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 22, 2025 11:00 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 11:00 am IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन आरोपी उसे पीटते जा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

Man beaten- India TV Hindi
युवक के साथ मारपीट करते आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

चूरू के सरदारशहर में युवक के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देराजसर गांव की यह घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। गुरुवार को घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जो अब वायरल हो रहा है। आरोपियों ने युवक को खेतों में ले जाकर लाठियों और बेंत से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया।

 
रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक दिलीप कुमार (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके अनुसार, उसे पहले रतनगढ़ से बाइक पर बैठाकर राणासर बीकान ले जाया गया। वहां से गाड़ी में बैठाकर देराजसर के खेतों में ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

बेहोश होने तक पीटा, पेशाब पिलाया

हमलावरों ने लगातार लाठियों और छड़ी से वार किए, जिससे दिलीप बेहोश हो गया। दो दिन पहले दर्ज हुए मामले में नामजद आरिपियों के खिलाफ फांसी देने का प्रयास, पेशाब पिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरदारशहर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे चूरू अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी पहले ही मौके से फरार हो चुके थे। वायरल वीडियो व पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटना

चूरू में एक महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। एक जुलाई की रात पिकअक से जा रहे एक व्यक्ति को दो-तीन गाड़ियों से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा था। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। चैनपुरा छोटा टोलनाके पर आरोपियों ने पीड़ित को बेहोश होने तक रॉड, हॉकी और तलवार से हमला किया था। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गए थे। 

(चूरू से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।