1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में पारा बढ़ा, लेह अब भी सबसे ठंडा

कश्मीर में पारा बढ़ा, लेह अब भी सबसे ठंडा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 01:34 pm IST

कारगिल के साथ ही कश्मीर मंडल के अन्य स्थान में दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में भी रात में तापमान में कमी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि कोकेरनाग में कल के 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताय

leh- India TV Hindi
leh

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में लेह अब भी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है हालांकि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर पारा बढ़ने के साथ ही ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि लेह में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो बीती रात के माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि पास के ही कारगिल शहर में रात के तापमान में थोड़ी सी कमी देखी गई।

कारगिल के साथ ही कश्मीर मंडल के अन्य स्थान में दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में भी रात में तापमान में कमी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि कोकेरनाग में कल के 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पिछली रात के माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा है। उत्तर कश्मीर के मशहूर स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि मशहूर स्वास्थ्य रिजॉर्ट पहलगाम में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कश्मीर और लद्दाख में मुख्यत: शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत