1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे गर्म दिन, राजस्थान के चुरू में पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस के पार

दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे गर्म दिन, राजस्थान के चुरू में पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:51 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में इस बार गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है, पहली बार जून महीने में दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

garmi- India TV Hindi
देश की राजधानी दिल्ली में इस बार गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी कहर बरपा रही है। सोमवार को एक तरफ जहां राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया तो वहीं दिल्ली में भी इस बार गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहली बार जून महीने में दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आजतक कभी भी जून महीने में दिल्ली में अधिकतम तापमान इस स्तर तक नहीं पहुंचा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है, कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के आने में देरी से जून के पहले नौ दिनों में देश में वर्षा की कमी बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई है। मानसून ने सामान्य आगमन की तारीख से एक सप्ताह की देरी से आठ जून को केरल में दस्तक दी। इससे देश के अलग अलग हिस्सों में मानसून का आगमन भी विलंबित हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि देश में 32.4 मिलीमीटर की सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 17.7 मिलीमीटर बारिश हुई, इससे वर्षा की कमी लगभग 45 प्रतिशत तक हो गई है। जून में वर्षा की कमी मानसून की सुस्त गति और कमजोर अलनीनो के कारण बढ़ सकती है। अल नीनो प्रशांत महासागर के पानी के गर्म होने से जुड़ा घटनाक्रम है। 

अरब सागर में जारी चक्रवाती परिसंचरण के चलते अगले कुछ दिनों में मानसून की गति धीमी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़े में कहा गया है, ‘‘दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व मध्य अरब सागर से सटे क्षेत्र में अगले 48 घंटों के दौरान एक दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर आगे बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की काफी संभावना है।’’

देश के लगभग सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। तमिलनाडु से लेकर जम्मू तक सूरज आग बरसा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं कुछ तस्वीरें।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लू चल रही है। इस लू के बीच अपनी ठेली पर आराम करता एक सब्जी विक्रेता।

garmi
Image Source : PTIMonkeys quench their thirst from water stored in a tray during a hot day in Chennai.

भीषण गर्मी से सभी परेशान है। तमिलनाडु में पानी पीकर प्यास बुझाता बंदरों का एक झुंड।

garmi
Image Source : PTIA man dives into a pond to get respite from the scorching heat on a hot summer day, at Mundia village in Tonk.

राजस्थान के टोंक में गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए कूदता एक युवक।

garmi
Image Source : PTIWomen protect themselves from scorching heat on a hot summer day, in Prayagraj.

आग उगलते सूरज ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। यूपी के प्रयागराज में कुछ इस तरह लड़कियां घर से बाहर निकल रही हैं।

garmi
Image Source : PTIA mirage appears on Raisina Hill on a hot summer day, as mercury soars in New Delhi.

राजधानी नई दिल्ली के रायसीना हिल पर लगातार चढ़ते पारे की वजह से दिखाई देता Mirage.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत