1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो’ वॉर्निंग

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो’ वॉर्निंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 08:25 pm IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर बृहस्पतिवार को बारिश और हिमपात के लिए ‘येलो’ (सचेत रहने) स्तर की चेतावनी जारी की है। एक आधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Himachal Pradesh Weather File Photo- India TV Hindi
Himachal Pradesh Weather File Photo

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर बृहस्पतिवार को बारिश और हिमपात के लिए ‘येलो’ (सचेत रहने) स्तर की चेतावनी जारी की है। एक आधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिमला मौसम केंद्र ने शुक्रवार को पर्वतीय प्रदेश में बारिश और हिमपात की चेतावनी दी है। प्रदेश में गुरूवार को मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात हो सकता है और निम्न पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और आंधी आ सकती है। 

मौसम विभाग गंभीर या खतरनाक मौसम के बारे में जनता को सतर्क करने के लिए रंगों पर आधारित चेतावनी जारी करता है जो ‘क्षति, व्यापक नुकसान और जीवन के प्रति खतरे’ के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए होता है। 

मौसम की चेतावनी को लेकर जारी किए जाने वाले अलर्ट में ‘येलो’ को सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी माना जाता है। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़े सुधार के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुर्इ जबकि अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। 

मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना रहा और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत