1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार, अगले 24 से 48 घंटों में पूरे UP को कवर कर लेगा मानसून

बिहार के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार, अगले 24 से 48 घंटों में पूरे UP को कवर कर लेगा मानसून

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2018 12:20 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 01:26 pm IST

बिहार में मानसून एक सप्ताह देरी के बावजूद सुपौल जिले में बारिश के साथ दस्तक दे चूका है। वही उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24-48 घंटों में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा....

Monsoon- India TV Hindi
Monsoon

पटना | बिहार में मानसून एक सप्ताह देरी के बावजूद सुपौल जिले में बारिश के साथ दस्तक दे चूका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य रहेगा। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार,"अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं जबकि पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।"

बिहार के भागलपुर में आज न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.3 डिग्री और पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आज अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

UP के कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24-48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में पश्चिम के मुकाबले ज्याद बारिश दर्ज की जाती है, 27 जून तक पूर्वी क्षेत्रों में 107.1 मीमी और पश्चिम में 71 मीमी दर्ज की जा चुकी है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने से गर्मी व उमस से लोगों राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम ही है। आज उप्र के कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंड हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत