1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो सहित देश की सभी मेट्रो सेवाएं 31 मार्च तक बंद, राज्यों से बाहर आने-जाने वाली बसों पर भी लगी रोक

दिल्ली मेट्रो सहित देश की सभी मेट्रो सेवाएं 31 मार्च तक बंद, राज्यों से बाहर आने-जाने वाली बसों पर भी लगी रोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 02:54 pm IST

देशभर में यात्रियों के लिए रेल सेवा को 31 मार्च तक बंद करने के बाद अब खबर आ रही है कि मेट्रो सेवा को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो सहित अन्य सभी शहरों की मेट्रो सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

Metro services- India TV Hindi
Metro services suspended till march 31

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को केंद्र सरकार ने ताबड़तोड़ कई अहम फैसले लिए। देशभर में यात्रियों के लिए रेल सेवा को 31 मार्च तक बंद करने के बाद अब खबर आ रही है कि मेट्रो सेवा को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो सहित अन्य सभी शहरों की मेट्रो सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव के साथ राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। साथ ही देशभर में अंतरराज्यीय बस सेवा भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। बैठक में देशभर के 75 जिलों को टोटल लॉकडाउन करने का भी फैसला लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव केस वाले 75 जिलों में केवल जरूरी सेवाएं दी जाएंगी। 

Metro sevices
Metro services suspended till march 31

पटना, नोएडा, पुणे, गाजियाबाद, राजकोट, भोपाल, तेलंगाना के हैदराबाद और करीमनगर में लॉकडाउन किया गया है। महाराष्ट्र के 14 जिले और मध्य प्रदेश के 7 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। पंजाब के सभी 22 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गयाा है, इसी के साथ पंजाब पूरी तरह से लॉकडाउन होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। दुनियाभर के 170 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत