1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा जिले में सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमला, जवान समेत एक नागरिक की मौत

पुलवामा जिले में सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमला, जवान समेत एक नागरिक की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2018 11:45 am IST,  Updated : May 28, 2018 11:45 am IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सैन्य शिविर पर कल रात हुए आंतकवादी हमले में सेना के एक जवान और एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई।

 Militant attack on army camp in Pulwama district death of...- India TV Hindi
 Militant attack on army camp in Pulwama district death of a civilian including a jawan

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सैन्य शिविर पर कल रात हुए आंतकवादी हमले में सेना के एक जवान और एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रमजान के पाक महीने में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की केन्द्र की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है। (दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का आज होगा उद्घाटन, नोएडा-गुड़गांव के बीच का सफर होगा आसान )

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के काकापोरा स्थित 50 राष्ट्रीय राइफल के शिविर पर हमला किया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ के दौरान बिलाल अहमद नामक एक असैन्य नागरिक भी घायल हुआ था।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सेना के जवानों ने हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत