1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों ने CRPF की पेट्रोल पार्टी पर किया हमला, एक जवान शहीद, एक स्थानीय किशोर की भी मौत

आतंकियों ने CRPF की पेट्रोल पार्टी पर किया हमला, एक जवान शहीद, एक स्थानीय किशोर की भी मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 02:09 pm IST

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पेट्रोल पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है।

CRPF- India TV Hindi
CRPF Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पेट्रोल पार्टी पर हमला किया है। आतंकियों की गोली से एक जवान शहीद हो गया है। सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन की इस पेट्रोल पार्टी पर यह हमला अनंतनाग के बिजबेहारा इलाके के पदशाई बाग में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतनाग में हुए इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी मोटरसाइकिल से आए थे। यह हमला दोपहर 12 बजे हुआ है। इस हमले में एक 12 से 14 साल के स्थानीय युवक को भी गोली लगी है। बाद में इस युवक ने भी दम तोड़ दिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीरी जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सीआरपीएफ के 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों नें गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक कर्मी घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जवान ने दम तोड़ दिया है। घटना पर विस्तृत जानकारियों का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत