1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किया

गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 11:38 pm IST

मंत्रालय ने कहा कि एसओपी के मुताबिक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों के माध्यम से भारत आने के इच्छुक लोग उस देश में स्थित अपने भारतीय मिशनों के पास पंजीकरण करवा सकेंगे जहां वे फंसे हुए हैं या रह रहे हैं।

Ministry of Home Affairs Releases Standard Operating Protocol for International Travelers ।  गृह मंत- India TV Hindi
गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किया Image Source : PTI

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने वंदे भारत योजना के तहत गैर-निर्धारित व्यावसायिक उड़ानों और एयर बबल व्यवस्था के लिए शनिवार को मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया। एयर बबल व्यवस्था दो देशों के बीच व्यावसायिक यात्री उड़ानों का परिचालन पुन: आरंभ करने की अस्थायी व्यवस्था को कहते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एसओपी के मुताबिक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों के माध्यम से भारत आने के इच्छुक लोग उस देश में स्थित अपने भारतीय मिशनों के पास पंजीकरण करवा सकेंगे जहां वे फंसे हुए हैं या रह रहे हैं।

हालांकि एयर बबल व्यवस्था के तहत जिन उड़ानों का संचालन होगा, उनके लिए पंजीकरण नहीं करवाना होगा। भारत की इस समय अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, कतर, मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एयर बबल व्यवस्था है। इस संबंध में 13 और देशों के साथ बातचीत चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत