1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: मां के पास नहीं थे 20 रुपए, हो गई बच्चे की मौत

UP: मां के पास नहीं थे 20 रुपए, हो गई बच्चे की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2016 02:30 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 02:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक नर्स की कथित लापरवाही की वजह से 10 माह के एक बच्चे की मौत हो गई।

UP- India TV Hindi
UP

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक नर्स की कथित लापरवाही की वजह से 10 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का गुनाह सिर्फ इतना सा था कि उसकी मां के पास इंजेक्शन लगवाने के लिए 20 रुपए नहीं थे, जब उसकी मां ने कहा कि आप इंजेक्शन लगा दीजिए पैसे कल दे देंग तो उसे यह कहकर भगा दिया गया कि इंजेक्शन भी कल लगवा लीजिएगा। इंजेक्शन लगने में देरी की वजह से बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत