1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर की जामिया मस्जिद में मीरवाइज़ ने लगवाए देश के खिलाफ नारे

कश्मीर की जामिया मस्जिद में मीरवाइज़ ने लगवाए देश के खिलाफ नारे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2017 11:23 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 11:23 pm IST

हुर्रियत कॉन्फ्रैस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने मस्जिद में बैठकर इस्लाम के नाम पर कश्मीर के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। मस्जिद में अपनी गद्दी पर बैठकर कश्मीरी नौजवानों को इक्ट्ठा किया।

Meerwaize farroq- India TV Hindi
Meerwaize farroq

श्रीनगर: हुर्रियत कॉन्फ्रैस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने मस्जिद में बैठकर इस्लाम के नाम पर कश्मीर के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। मस्जिद में अपनी गद्दी पर बैठकर कश्मीरी नौजवानों को इक्ट्ठा किया। कैमरे लगवाए और फिर भारत के खिलाफ नारे लगवाए। मीरवाइज अब तक ये काम पर्दे के पीछे से करते थे लेकिन आज उन्होंने ये काम कैमरे लगवाकर खुलेआम किया। 

मीरवाइज़ उमर फारुक आज करीब दो महीने के बाद श्रीनगर की जामिया मस्जिद में नजर आए। उन्होंने जुमे की नमाज के बाद तकरीर की जिसमें नौजवानों को भड़काने की पूरी कोशिश की। मस्जिद के अंदर खुद आजादी के नारे लगवाए। इस्लाम के नाम पर लोगों को भड़काया। खुलेआम कश्मीर में आतंकवादियों का सपोर्ट किया। पाकिस्तान से हो रही टेरर फंडिंग की जांच को कश्मीर से जोड़ने की कोशिश की। NIA की रेड्स से मीर वाइज इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि एक  को मारोगे तो दस तैयार हो जाएंगे। एक आतंकवादी मारा जाएगा तो दस नौजवान बंदूक लेकर खड़े हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत