उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसकी झलक गुरुवार सुबह देखने को मिली। यहां वाहन चैकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस जीप पर गोली चला दी। गोली सीधे जीप के ड्राइवर के पेट में जा लगी। यह मामला थाना कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित चौकी के पास का है। ड्राइवर को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
Related Stories
बदमाशों की इस दुस्साहसिक कार्रवाई से पुलिस भी सकते में है। पुलिस ने जिले की सारी सीमाएं की सील कर दी हैं। बदमाशों की घेराबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस। पुलिस ने बताया कि मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में पुलिस हाईवे पर कर रही थी चेकिंग।