1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार, लगभग खाली मैदान को किया राज्यपाल ने संबोधित

मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार, लगभग खाली मैदान को किया राज्यपाल ने संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 03:26 pm IST

मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने 70वें गणतंत्र दिवस के दिन यहां लगभग खाली पड़े मैदान में अपना संबोधन दिया।

Mizoram Governor addresses empty ground amid Republic-Day...- India TV Hindi
Mizoram Governor addresses empty ground amid Republic-Day boycott call

आइजोल: मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने 70वें गणतंत्र दिवस के दिन यहां लगभग खाली पड़े मैदान में अपना संबोधन दिया। दरअसल नागरिक (संशोधन) विधेयक के विरोध में संगठनों ने गणतंत्र दिवस के राज्यव्यापी बहिष्कार की घोषणा की थी जिसके बाद शनिवार को राष्ट्रीय पर्व में लोग शामिल नहीं हुए।

पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम लोग शामिल नहीं हुए। केवल मंत्री, विधायक और उच्च अधिकारियों ने ही इसमें शिरकत की। कार्यकम के बहिष्कार का आह्वान स्वयं सेवी संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी ने किया था। यह नागरिक समाज एवं छात्र इकाइयों का संगठन है।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सीमाई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अहमियत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को भारत का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत