1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल में हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के कमरे से मोबाइल और खैनी बरामद

तिहाड़ जेल में हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के कमरे से मोबाइल और खैनी बरामद

 Reported By: PTI
 Published : Jun 14, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 07:04 pm IST

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सेल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

om prakash chautala- India TV Hindi
om prakash chautala

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सेल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिहाड़ के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को एक औचक निरीक्षण के दौरान एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पाउच खैनी और एक तार जेल के कमरे से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चौटाला के उसी सेल में बंद रमेश ने दावा किया कि यह सामान उसका है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है और जांच में फोन द्वारा किए गए कॉल का पता चलेगा।

चौटाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है। फरलो पर 21 दिन तक बाहर रहने के बाद चौटाला बुधवार को जेल लौटे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत