नई दिल्ली: 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए भारत और विदेश में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ मार्ग पर करीब 37,000 (अनुमानित) लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर राजपथ पहुंच जाएंगे और 7 बजे से शुरु होने वाले योग दिवस में शिरकत करेंगे। जहां एक ओर नरेंद्र मोदी भारत में योग दिवस पर अपना योगदान देंगे वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका के न्यूयॉर्क में योगा दिवस के दिन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजपथ में होने वाले भव्य योगा समारोह में करीब 37,000 लोगों के आने का अनुमान है। सरकार की योजना हैं इस समारोह के जरिए एक साथ एक ही जगह सबसे ज्यादा लोगों के योगा करने का एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जाए तो गिनीज बुक में दर्ज हो। वहीं इन तमाम लोगों के सही आसन करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव समेत चार विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। करीब 28 बड़ी स्क्रीन की मदद से ये सभी एक्सपर्ट लोगों को योगा के सही आसन बताएंगे। वहीं इस समारोह में 50 देशों के करीब 80 से 100 विदेशी सैलानियों के आने की भी उम्मीद है। करीब 1400 मीटर लंबे राजपथ पर 37,000 योगा-मैट बिछाए जाएंगे।
मोदी ने किया सुषमा का चयन-
योगा डे पर अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का चयन किया है। गौरतलब है कि हाल ही में सुषमा स्वराज ललित-गेट मामले में उलझी गईं थीं।