1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने गनी से कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट

मोदी ने गनी से कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 06:44 pm IST,  Updated : May 14, 2015 06:47 pm IST

शियान/ नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल के एक अतिथिगृह में हुए हमले के बाद गुरुवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों

मोदी ने गनी से कहा,...- India TV Hindi
मोदी ने गनी से कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट

शियान/ नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल के एक अतिथिगृह में हुए हमले के बाद गुरुवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट हैं। हमले में मारे गए 14 लोगों में से चार भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, "अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी साथ हैं।"

प्रधानमंत्री ने लिखा, "काबुल में हुए हमले में भारतीयों की मौत पर अशरफ गनी ने शोक जताया है।"

काबुल के कोलोला पुस्था के पार्क प्लेस अतिथिगृह में बुधवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस हमले में चार भारतीयों और एक अमेरिकी सहित 14 लोगों की मौत हो गई। चार भारतीयों में एक महिला है।

शियान में मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वार्ता में काबुल हमले का भी जिक्र हुआ।

इधर, बुधवार रात शियान के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया कि वह घटना के बारे में अवगत होने के बाद काबुल के हालात को लेकर चिंतित हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे विमान में काबुल में हुई घटना की सूचना मिली। मैं घटना को लेकर चिंतित हूं और हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत