1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीनी पीएम ली के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

चीनी पीएम ली के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2015 12:52 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 01:02 pm IST

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चीनी समकक्ष ली क्विंग के 60वें जन्मदिन पर उनके लिए अपने वेइबो अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। मोदी ने साइना वेइबो पर अपने चीनी

चीनी पीएम ली के...- India TV Hindi
चीनी पीएम ली के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चीनी समकक्ष ली क्विंग के 60वें जन्मदिन पर उनके लिए अपने वेइबो अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।

मोदी ने साइना वेइबो पर अपने चीनी सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके लिए एक संदेश पोस्ट किया है । संदेश में मोदी ने कहा है प्रिय प्रधानमंत्री ली क्विंग, आपके जन्मदिन पर बधाइयां। मैं आपके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं मई में हुई हमारी मुलाकात को गर्मजोशी से याद करता हूं।

यह अकाउंट मोदी ने इस साल मई में अपनी चीन यात्रा से पूर्व खोला था। चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना :सीपीसी: में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले ली क्विंग आज 60 साल के हो गए। फिलहाल ली बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा पर हैं।

मोदी ने मई में चीन की यात्रा के दौरान शी और ली से बातचीत की थी। ली के साथ मोदी ने योग एवं ताइची के संयुक्त प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और चीनी प्रधानमंत्री के साथ ली गई एक सेल्फी वेइबो पर पोस्ट की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत