1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस की बधाई दी

मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस की बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2015 12:28 pm IST,  Updated : Jun 02, 2015 12:54 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की पहली वर्षगांठ पर बधाई दी। तेलंगाना का गठन दो जून 2014 को देश के 29वें राज्य के रूप में

मोदी ने तेलंगाना को...- India TV Hindi
मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की पहली वर्षगांठ पर बधाई दी। तेलंगाना का गठन दो जून 2014 को देश के 29वें राज्य के रूप में हुआ था। इससे पहले तेलंगाना के 10 जिले आंध्र प्रदेश का हिस्सा थे।

मोदी ने बधाई संदेश में कहा, "तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। राज्य के विकास और प्रगति के पथ में आगे बढ़ने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

मोदी ने इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा, "आंध्र प्रदेश के मेरे भाई-बहनों को भी इस मेहनतकश राज्य की तरक्की के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत