1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत

मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 09:02 am IST,  Updated : May 15, 2015 02:42 pm IST

बीजिंग,  चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को शियान शहर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को देश की राजधानी बीजिंग में एक भव्य समारोह में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का

मोदी का चीन में...- India TV Hindi
मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत

बीजिंग,  चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को शियान शहर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को देश की राजधानी बीजिंग में एक भव्य समारोह में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन 'द ग्रेट वाल' पर किया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर स्वागत समारोह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "बीजिंग में आधिकारिक स्वागत।"

इस अवसर पर चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग भी मौजूद थे।

मोदी शियान से गुरुवार देर शाम बीजिंग पहुंचे। उन्होंने शियान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई वार्ता को 'उपयोगी' करार देते हुए उन्हें 'विशेष धन्यवाद' दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत