1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : दबंग ने 2 बच्चियों से की छेड़खानी, गिरफ्तार

उप्र : दबंग ने 2 बच्चियों से की छेड़खानी, गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 09:12 am IST,  Updated : May 29, 2015 09:12 am IST

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचखुरा में खेतों में भैंस चरा रही दो नाबालिग चचेरी बहनों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने एक

उप्र : दबंग ने 2...- India TV Hindi
उप्र : दबंग ने 2 बच्चियों से की छेड़खानी, गिरफ्तार

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचखुरा में खेतों में भैंस चरा रही दो नाबालिग चचेरी बहनों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने एक दबंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पचखुरा के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी व भतीजी दोनों खेतों में भैंस चरा रही थी, बुधवार शाम 6 बजे एक युवक दिग्विजय सिंह उनके पास गया और पकड़कर नाले की तरफ घसीट ले गया और अश्लील हरकतंे करने लगा। दोनों ने जब शोर मचाया तो यह कहते हुए भाग निकला कि 'नलकूप पर आ जाना पचास-पचास रुपये दूंगा।'

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 354 व पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत