नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बंदरों के आतंक की हैरान करने वाली तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। बंदरों का आतंक इतना है कि, एक बंदर ज्वैलरी शोरूम के ड्रावर से नोटों की गड्डी उठा कर चला गया।
CCTV फुटेज में देखा गया कि, एक बंदर ज्वैलरी शोरूम के बाहर बैठा है। दुकान के अंदर से एक कर्मचारी बंदर भगाने की कोशिश करता है लेकिन वो भागने के बजाए फिर से वहीं बैठ जाता है। बंदर को फल देकर भगाने की कोशिश की गई पर वो भी नाकाम हुई। उसके बाद एक शख्स दुकान से निकल कर बगल के एक शॉप में जाता है और वहां से डंडा उठाकर बंदर को डराता है लेकिन बंदर इससे भी डरता नहीं है। बल्कि उसे ही डरा कर भागने को मजबूर कर देता।

monkey snaches cash from jwellery shop