1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो माह की बच्ची को उठा ले गया बंदर!

दो माह की बच्ची को उठा ले गया बंदर!

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2015 07:13 am IST,  Updated : Aug 10, 2015 07:13 am IST

जयपुर: राजस्थान में रसीदपुरा गांव में एक बंदर कमरे में सो रही दो माह की मासूम बच्ची को उठा कर ले गया और बाद में उसे पानी के टैंक में फेंक दिया। जिससे बच्ची की

दो माह की बच्ची को उठा...- India TV Hindi
दो माह की बच्ची को उठा ले गया बंदर!

जयपुर: राजस्थान में रसीदपुरा गांव में एक बंदर कमरे में सो रही दो माह की मासूम बच्ची को उठा कर ले गया और बाद में उसे पानी के टैंक में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की पहचान दो माह की योगेश्वरी प्रजापति के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मासूम की मां बच्ची को सुलाने के बाद कमरे की कुंडी बंद कर खाना बनाने चली गई थी। इसी दौरान बंदर कुंडी खोलकर मासूम को उठा ले गया और बच्ची को पानी के टैंक में डाल दिया।

परिजनों ने मासूम को तुरंत महुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता राजेश कुमार की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रसीदपुरा और आसपास के गांवों में बंदरों का आंतक बना हुआ है लेकिन शिकायतों के बावजूद राहत नहीं मिलने से यह हादसा हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत