1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में 2019-20 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने छोड़ा स्कूल

भारत में 2019-20 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने छोड़ा स्कूल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2021 09:49 am IST,  Updated : Jul 02, 2021 09:49 am IST

यूडीआईएसई+ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में माध्यमिक स्तर के साथ-साथ प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) में स्कूल छोड़ने के मामले में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक रही

भारत में 2019-20 में...- India TV Hindi
भारत में 2019-20 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने छोड़ा स्कूल Image Source : PTI

नई दिल्ली: संयुक्त जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडीआईएसई+) की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में माध्यमिक स्तर के साथ-साथ प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) में स्कूल छोड़ने के मामले में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक रही जबकि उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6-8) में स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में अधिक थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की कुल दर 17 प्रतिशत से अधिक है, जबकि उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6 से 8) और प्राथमिक स्तर पर यह क्रमशः 1.8 और 1.5 प्रतिशत है।

लड़कों की प्राथमिक कक्षाओं में स्कूल छोड़ने की दर 1.7 प्रतिशत जबकि लड़कियों की 1.2 प्रतिशत थी। इसी तरह माध्यमिक कक्षाओं में स्कूल छोड़ने की लड़कियों की दर 16.3 प्रतिशत जबकि लड़कों की दर 18.3 प्रतिशत रही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत