1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ग्रेटर नोएडा में भीषण आग में 150 से ज़्यादा झुग्गियां जलकर ख़ाक

ग्रेटर नोएडा में भीषण आग में 150 से ज़्यादा झुग्गियां जलकर ख़ाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 05, 2017 07:09 am IST,  Updated : Mar 05, 2017 02:53 pm IST

ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर 142 के पास एक मैदान में 150 से ज़्यादा झुग्गियां थी जो एक घंटे के भीतर जल कर राख ही गयी। मजदूरी करने वाले करीब 1000 लोगो का ठिकाना यह झुग्गियां

Greater Noida, Fire- India TV Hindi
Greater Noida, Fire

ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर 142 के पास एक मैदान में 150 से ज़्यादा झुग्गियां थी जो एक घंटे के भीतर जल कर राख ही गयी। मजदूरी करने वाले करीब 1000 लोगो का ठिकाना यह झुग्गियां था। शनिवार रात करीब एक बजे जब सभी लोग अपनी अपनी झुग्गियों में सो रहे थे तभी बम फूटने जैसी आवाज आई कुछ लोग बाहर झुग्गियों से निकले तो देखा वहां आग लगी हुई है। लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

लोगो ने लिलिस और फायर विभाग को फ़ोन से जानकारी दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुची और दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक साडी झुग्गियां व उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो चूका था। 

लोगो का कहना है कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुची। ऐसे में भरी नुक्सान हुआ हैं। लोगो का कहना है कि उनके हज़ारो रुपये जल कर राख हो गए। गनीमत यह रही की कोई आग की चपेट में नहीं आया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

लोगो का कहना है कि इस आग के चपेट में आने से 3 ऑटो एक बाईक भी जल कर छतिग्रस्त हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत