1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2021 07:10 am IST,  Updated : May 08, 2021 07:10 am IST

देश भर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार- India TV Hindi
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश भर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,96,289 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 14,78,865 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,71,64,452 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 95,19,788 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,28,032 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,38,49,396 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 76,31,653 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। अठारह से 44 साल के 14,78,865 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,46,94,917 लोग पहली जबकि 58,29,433 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,34,89,421 लोगों को पहली जबकि 1,42,42,947लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत