1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:30 pm IST

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन का कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है अर्थात वह इस वायरस से संक्रमित नहीं है।

MoS External Affairs V Muraleedharan- India TV Hindi
MoS External Affairs V Muraleedharan Image Source : ANI

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन का कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है अर्थात वह इस वायरस से संक्रमित नहीं है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने 14 मार्च को त्रिवेंद्रम में एक चिकित्सा संस्थान की बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में स्पेन से लौटे एक डॉक्टर भी मौजूद थे जिनकी 15 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले यह खबर आई थी के केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने की आशंका के चलते खुद को एहतियात के तौर पर पृथक कर लिया है। वह केरल के एक डॉक्टर के संपर्क में आए थे जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सूत्रों ने बताया था कि केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधरन ने एहतियात के तौर पर खुद को अपने दिल्ली स्थित आवास पर अलग-थलग रखने का विकल्प चुना था। मुरलीधरन केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत