1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहरों को बनाया जाएगा आधुनिक, सरकार की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना

शाहरों को बनाया जाएगा आधुनिक, सरकार की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2015 11:56 am IST,  Updated : Jun 24, 2015 12:01 pm IST

नई दिल्ली: सरकार की सबसे अहम योजना में शुमार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर आगे बढते हुए कल पीएम मोदी स्मार्ट सिटी मिशन और अटल अमृत योजना की शुरुआत करेंगे। सरकार ने देश के सभी राज्यों

smart cityक्या है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट !

जानकारों के मुताबिक एक स्मार्ट सिटी वह है जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो जो नागरिकों को जीवन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलें। जहां वातावरण स्वच्छ हो और अगर कोई समस्या आती है तो उसको तुरंत और कारगर तरीके से हल किया जा सके।

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर

पानी और बिजली की 24 घंटे और 7 दिन सुविधा हो, सफाई और कचरा प्रबंधन की सुविधा हो। शहरी परिवहन व्यवस्थित और प्रदूषण रहित हो। आईटी कनेक्टिविटी-ई गर्वनेंस के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो।

समस्याएं आएं तो हल तुरंत और सटीक होगा

सूचना तंत्र मजबूत हो, इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलेवरी हो, सड़कें शानदार होनी चाहिए। पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट की सुविधा होनी चाहिए। ऊर्जा का नवीनीकरण हो और ग्रीन बिल्डिंग्स हों। ट्रैफिक से रिलेटेड सभी समस्याओं का हल सटीक और आसान होना चाहिए।

स्मार्ट सिटी और अमृत योजना में देश के 12 राज्यों की 70 फीसदी हिस्सेदारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 496 में से 225 शहरों को अब तक चुन लिया गया है जबकि शेष शहरों को चुनने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत