1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ढाई लाख रुपए वापस ना लौटाने पड़े सिर्फ इस कारण मां ने ही करा दी किशोर बेटे की हत्या

ढाई लाख रुपए वापस ना लौटाने पड़े सिर्फ इस कारण मां ने ही करा दी किशोर बेटे की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 07:23 pm IST

बरेली पुलिस ने एक किशोर की उसके भाई से हत्‍या कराने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

बरेली: बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक किशोर की उसके भाई से हत्‍या कराने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने वारदात को इसलिये अंजाम दिलाया, क्‍योंकि छोटे बेटे ने एक किराना दुकानदार के पुत्र से जो ढाई लाख रुपये उधार लेकर उसे दिये थे, वे वापस न करने पड़ें। पुलिस अधीक्षक (देहात) सतीश कुमार ने बताया कि जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के निवासी विपिन (14) का शव पिछले साल 23 दिसम्‍बर को गांव के एक बाग में पड़ा मिला था।

विपिन के परिजनों ने गांव के किराना दुकानदार राम अवतार मौर्य पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस को हत्या का शक परिवार पर ही था। उन्‍होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने विपिन के जीजा राजेन्द्र को पिछले दिनों हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात का खुलासा कर दिया। उन्‍होंने बताया कि घटना के खुलासे के बाद से गंगा देवी और उसका बेटा मानसिंह गायब थे। गंगा देवी को कल गिरफ्तार कर लिया गया। मानसिंह की तलाश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत