1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर: दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी

इंदौर: दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी

 Written By: PTI
 Published : Sep 08, 2015 11:56 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 11:56 pm IST

इंदौर: अपने पति और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना के बाद 26 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

इंदौर: दो बच्चों की...- India TV Hindi
इंदौर: दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी

इंदौर: अपने पति और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना के बाद 26 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश द्विवेदी ने आज पीटीआई-भाषा को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में श्रा जाट (26 ) ने कल देर रात गला दबाकर अपने दोनों बच्चों..परी (01) और राजवीर (03) को जान से मार डाला।

इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धा ने जब यह भयावह कदम उठाया, तब घर में वह और उसके दोनों बच्चे ही थे।

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम-

उन्होंने बताया कि मामले की शुरूआती जांच में यह बात सामने आयी है कि को श्रद्धा पिछले कुछ दिनों से उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त कर रहे थे। उसका पति पिछले दो दिन से घर भी नहीं आया था।  एएसपी ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि श्रद्धा को किस बात को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था। मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत