1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM शिवराज आज से उपवास पर बैठेंगे, किसानों से आंदोलन स्थगित करने की अपील

CM शिवराज आज से उपवास पर बैठेंगे, किसानों से आंदोलन स्थगित करने की अपील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 07:48 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से भोपाल स्थित भेल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठने का फैसला किया है।

Shivraj singh chouhan- India TV Hindi
Shivraj singh chouhan Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से भोपाल स्थित भेल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठने का फैसला किया है। किसानों से आंदोलन स्थगित करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है, वे वहां आएं और बातचीत से हर समस्या का रास्ता निकलेगा। सीएम शिवराज ने किसानों के लिए एक हजार करोड़ के मूल्य स्थिरिकरण कोष और समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चेक से पैसा न देकर आरटीजीएस से भुगतान की व्यवस्था कराई जा रही है जिससे तुरंत उनके खाते में पैसा ट्रांसफर हो सके। 

देखें वीडियो

सीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने आंदोलन को आराजक बनाने का काम किया है। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कुछ लोगों ने बच्चों के हाथों में पत्थर देने का काम किया है। हम सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। घटनाओं से मन दुखी है, किसानों के बीच रहनेवाला हूं किसानों की समस्या जानता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत