मुंबई: गणतंत्र दिवस से पहले देश में कहीं भी आतंकी हमला होने की आशंका के बीच आज छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें हवाई अड्डे को उड़ाने की बात कही गई।
मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, एक अनजान व्यक्ति ने आज शाम संयुक्त नियंत्रण कक्ष में फोन कर हवाई अड्डे को दो फरवरी से पहले उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाला हिंदी में बात कर रहा था। फोन एक अग्यात नंबर से आया था।
प्रवक्ता ने बताया, हवाई अड्डा बम थे्रट असेसमेंट कमेटी (बीटीएसी) ने 7:30 बजे कॉल की समीक्षा की और कॉल को गैर विशिष्ट बताया।