1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सिमी का आतंकी गिरफ्तार, 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

दिल्ली में सिमी का आतंकी गिरफ्तार, 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 11:11 pm IST

मुंबई एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने गुरुवार रात को रेड करके सिमी के आतंकी इलियास को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से गिरफ्तार किया है।

Mumbai ATS, Delhi Police special cell, SIMI- India TV Hindi
Mumbai ATS, Delhi Police special cell arrests SIMI member absconding since 2006

नई दिल्ली: मुंबई एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने गुरुवार रात को रेड करके सिमी के आतंकी इलियास को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सिमी का आतंकी इंडियन मुजाहिदीन के सरगना अब्दुल शुभान कुरेशी का रिश्तेदार है। स्पेशल सेल ने अब्दुल शुभान कुरेशी को पिछले 2018 में गिरफ्तार किया था। 

गिरफ्तार करने के बाद इलियास को कोर्ट में पेश करने के बाद मुम्बई एटीएस 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुम्बई ले गई। ये आतंकी तकरीबन 18 साल से फरार था और इंडियन मुजाहिदीन के सरगना अब्दुल शुभान कुरैशी का सगा जीजा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत