1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक के पूर्व NSA ने माना, 'मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया'

पाक के पूर्व NSA ने माना, 'मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया'

 Written By: IANS
 Published : Mar 06, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 05:06 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने सोमवार को स्वीकार किया कि मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले को उनके देश में स्थित आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया

mahmud ali durrani- India TV Hindi
mahmud ali durrani

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने सोमवार को स्वीकार किया कि मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले को उनके देश में स्थित आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था।

बता दें कि यह पहली बार है जब पाकिस्तान के किसी उच्च स्तरीय अधिकारी ने मुंबई हमलों में अपने देश में स्थित आतंकवादियों की भूमिका को स्वीकार किया है। यह भारत के इस रुख की पुष्टि करता है कि नौ साल पहले हुए इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें

दुर्रानी ने यहां 19वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन में कहा, "मुझे यह बात स्वीकार करते हुए ग्लानि हो रही है कि पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन ने 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम दिया।"

26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के मुंबई में दाखिल होने और कत्लेआम मचाने के वक्त दुर्रानी पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी थे।

19वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत