1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: नए साल के पहले एंटि-नार्कोटिक्स सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 1000 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त

मुंबई: नए साल के पहले एंटि-नार्कोटिक्स सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 1000 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2018 10:54 am IST,  Updated : Dec 28, 2018 02:13 pm IST

एंटि-नार्कोटिक्स सेल की कार्रवाई में लगभग 1000 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स पकड़ी गई हैं।

Mumbai: Banned drugs worth Rs 1,000 crore recovered ahead of New Year | PTI Representational- India TV Hindi
Mumbai: Banned drugs worth Rs 1,000 crore recovered ahead of New Year | PTI Representational

मुंबई: नए साल के ठीक पहले मुंबई में नशे के सौदागरों को बड़ा झटका लगा है। एंटि-नार्कोटिक्स सेल की कार्रवाई में लगभग 1000 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स पकड़ी गई हैं। पुलिस ने ड्रग के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एंटि-नारकोटिक्स टीम ने मुंबई के सांताक्रूज से हजार करोड़ की ये ड्रग्स पकड़ी है।

एंटि-नारकोटिक्स ने यह छापेमारी बुधवार को दिन में की थी। इस छापेमारी में Fentanyl नाम की प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम सलीम डोला, घनश्याम सरोज, चंद्रमणि तिवारी और संदीप तिवारी हैं।

इसके बारे में जानकारी देते हुए मुंबई की एंटि-नार्कोटिक्स सेल के डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि 1,000 करोड़ रुपये की कीमत की 100 किलोग्राम फेंटानिल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि इस ड्रग को मेक्सिको समेत अन्य देशों को भेजा जाना था। लांडे ने बताया कि मामले से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत