1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई फ्रैंकफर्ट और वैंकुवर से भी महंगा, इसके बाद दिल्ली...

मुंबई फ्रैंकफर्ट और वैंकुवर से भी महंगा, इसके बाद दिल्ली...

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2015 11:30 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 11:32 am IST

मुंबई: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई भारत में सबसे महंगा शहर बना हुआ है और इसे डलास, फ्रैंकफर्ट और वैंकुवर से भी ऊपर रखा गया है। मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2015’ के मुताबिक,

मुंबई फ्रैंकफर्ट और...- India TV Hindi
मुंबई फ्रैंकफर्ट और वैंकुवर से भी महंगा, इसके बाद दिल्ली...

मुंबई: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई भारत में सबसे महंगा शहर बना हुआ है और इसे डलास, फ्रैंकफर्ट और वैंकुवर से भी ऊपर रखा गया है।

मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2015’ के मुताबिक, रहने के लिहाज से अंगोला की राजधानी लुआंडा को लगातार तीसरे वर्ष दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई 74वें पायदान पर है। तेज आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति एवं सेवा विस्तार के चलते इसकी रैंकिंग 66 पायदान चढ़ गई है। वहीं रैंकिंग में डलास 77वें, म्यूनिख 87वें, लक्जमबर्ग 94वें, फ्रैंकफर्ट 98वें और वैंकुवर 119वें पायदान पर है।

देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर मुंबई के बाद नई दिल्ली 132वें और चेन्नई 157वें पायदान पर है। वहीं बेंगलूरू 183वें और कोलकाता 193वें पायदान पर है। सर्वेक्षण में पांच महाद्वीपों के 207 शहरों को शामिल किया गया है। शीर्ष 10 सबसे महंगे शहरों में एशियाई शहरों का दबदबा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत