1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की

पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 12:43 pm IST,  Updated : May 03, 2015 12:46 pm IST

मुंबई: मुंबई के वकोला पुलिस थाने के प्रमुख को शनिवार रात उनके ही एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी की रविवार को मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने

पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ...- India TV Hindi
पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की

मुंबई: मुंबई के वकोला पुलिस थाने के प्रमुख को शनिवार रात उनके ही एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी की रविवार को मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। मुंबई के उपनगर सांताक्रूज पूर्व स्थित वकोला थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास जोशी (53)और उनके सहायक उप-निरीक्षक दिलीप शिकरे के बीच ड्यूटी में गैरहाजिरी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दिलीप ने उग्र होकर अपने वरिष्ठ अधिकारी पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं।

विलास को पीठ और पेट में तीन गोलियां लगीं।

इसके बाद शिकरे ने विलास के अर्दली बाबासाहेब अहिर पर भी गोली चलाई, जो उसकी जांघ में लगी।

इससे पहले की थाने में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी हरकत में आते, शिकरे ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने आईएएनएस को बताया कि गंभीर रूप से घायल विलास को बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार तड़के उनकी मौत हो गई।

घायल अर्दली का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत