1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज

Covid-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 07, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 03:15 pm IST

देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है...

Mumabi Coronavirus Cases- India TV Hindi
Covid-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज Image Source : IANS PHOTO

मुंबई: देश में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े हर दिन नए और गंभीर रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब ये नया रिकॉर्ड मुंबई का है, जिसने कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां ये घातक वायरस पैदा हुआ था। देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में अब तक कोविड-19 से 4,938 मौतें हो चुकी हैं और 85,724 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि चीन में यह आंकड़े क्रमश: 4,634 और 83,565 हैं।

चीन में नए मामले एक अंक में आ रहे हैं, जो कि केवल धारावी में दर्ज हो रहे नए मामलों से भी कम हैं। मुंबई शहर में 1 जुलाई से हर दिन 1,100 से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र ने 2,11,987 मामलों के साथ तुर्की (2,05,758) को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कोरोना मामलों की संख्या में दुनिया में 14 वें स्थान पर है।

इससे पहले 4 जून को महाराष्ट्र ने जर्मनी (1,98,064) और दक्षिण अफ्रीका (2,05,721) को पीछे किया था, जो कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर क्रमश: 16 और 15 वें स्थान पर हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 9,026 मौतें और 2,11,987 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 87,681 सक्रिय मामले हैं। वहीं राज्य में मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत और रिकवरी दर 54.37 है।

राज्य के 36 जिलों में से केवल दो जिले भंडारा और चंद्रपुर ऐसे हैं, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।