1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: कमर्शियल बिल्डिंग आदित्य आर्केड में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मुंबई: कमर्शियल बिल्डिंग आदित्य आर्केड में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Oct 13, 2019 08:00 am IST,  Updated : Oct 13, 2019 03:01 pm IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ओपेरा हाउस इलाके के आदित्य आर्केड नाम की कमर्शियल बिल्डिंग में रविवार को भीषण आग लग गई। ओपेरा हाउस में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Mumbai: Fire breaks out in Aditya Arcade | PTI Representational- India TV Hindi
Mumbai: Fire breaks out in Aditya Arcade | PTI Representational

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ओपेरा हाउस इलाके के आदित्य आर्केड नाम की कमर्शियल बिल्डिंग में रविवार को भीषण आग लग गई। ओपेरा हाउस में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की लाश सीढ़ियों पर मिली है। हालांकि अबतक उस व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। ​मौके पर दमकल की 8 गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची थी।

आग ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की तरफ बढ़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग में कुछ लोग फंसे हुए थे जिनको सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग सुबह 6:30 बजे लगने की जानकारी सामने आ रही है। इसे लेवल 3 की आग बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, बिल्डिंग में से कुल 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत