1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट में लगी आग, 12 दमकलकर्मी घायल

मुंबई: वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट में लगी आग, 12 दमकलकर्मी घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 11:53 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 11:53 pm IST

वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट में आज शाम अचानक लगी आग को बुझाने के क्रम में फायर ब्रिगेड के 12 कर्मचारी घायल हो गए। 

Mumbai Worli Fire- India TV Hindi
Mumbai Worli Fire Image Source : IANS

मुंबई: वर्ली के साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट में आज शाम अचानक लगी आग को बुझाने के क्रम में फायर ब्रिगेड के 12 कर्मचारी घायल हो गए। बताया जाता है कि शाम पौने पांच बजे अचानक साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट में आग लग गई। यहां मेडिकल का सामान और केमिकल होने के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। धुएं की जद में आने से 12 दमकलकर्मी घायल हो गए। 6 दमकलकर्मियों को केईएम अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है जबकि 6 दमकल कर्मियों को पोद्दार अस्पताल में भर्तीय कराया गया है। साधना इंडस्ट्रियल इस्टेट के जिस इमारत में आग लगी है वह 4 मंजिला इमारत है। जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर पहले आग लगी फिर फैलती चली गयी। धीरे-धीरे उसने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत