मुंबई: मुंबई में चोरी की अजीबो गरीब वारदात सामने आई है। चोरों ने एक जूलरी शोरुम से लाखों का माल उड़ाने के लिए एक सुरंग का सहारा लिया। शॉप के सामने से गुजरने वाले गटर के रास्ते दुकान तक 6 फीट ऊंची सुरंग बनाई। जब रात को दुकान बंद हो गई तो उसी सुरंग के जरिए चोर शोरुम में दाखिल हो गए। लाखों की जूलरी समेटी और आराम से गायब हो गए। चोर इस कदर बैखौफ थे कि उन्होंने पूरे ढाई घंटे लगाए शोरुम से लाखों की जूलरी ले जाने में।
साजिश की सुरंग से सबसे बड़ी चोरी
मुंबई में कुछ शातिर चोरों ने सुरंग के जरिए एक ऐसी साजिश को अंजाम दिया है। 6 फीट लंबी की एक सुरंग की मदद अंजाम दी गई उस वारदात को देखकर पुलिस दंग है और लोग हैरान हैं। 15 फरवरी को हुई यह घटना मुंबई के साकीनाका की है। रात करीब सवा12 बजे रहे थे इलाके के लोग सो चुके हैं थे और इसी दौरान आर एन ज्वैलर्स के शोरुम में लगे सीसीटीवी में कुछ हलचल नजर आई।
कैसी है वो सुरंग ?
गटर के अंदर से होकर गुजरता है उस सुरंग का रास्ता जो जूलरी शोरुम के अंदर इस जगह पर आकर खुलती है। हालांकि इसे पुलिस बंद कर चुकी है लेकिन इसी जगह से वो चोर अंदर पहुंचा था। सीसीटीवी तस्वीरे उसी दौरान की हैं जब चोर अंदर दाखिल हो रहा था।
पुलिस के मुताबिक गटर से करीब 6 फीट की ऊंचाई पर बने इस शोरुम तक पहुंचने के लिए चोरों ने छेनी और हथौड़े की मदद से 6 फीट लंबी सुरंग बनाई और फिर शोरूम का फर्श तोड़कर में यहां पहुंचने में कामयाब रहा। शोरुम मालिक के मुताबिक इस जगह पहुंचने के बाद उसने यहां रखी चांदी को बटोरना शुरू किया। पहला चोर जूलरी उठा उठाकर अपने उस साथी को दे रहा था जो सुरंग में खड़ा था।
साढ़े सात किलो चांदी पर हाथ साफ
करीब साढ़े सात किलो चांदी पर हाथ साफ करने के बाद अब चोरों का अगला निशाना था सोने की जूलरी जो कि शोरुम के इस हिस्से में नहीं थी वो दूसरे कमरे में एक मजबूत लॉकर के अंदर रखी गई थी।
सुरंग के जरिए शोरुम में दाखिल हुए चोर बाहर वाले हिस्से में रखी करीब साढ़े सात किलो चांदी समेट चुके थे लेकिन उनका असली मकसद था सोना अपने साथ ले जाना। सोने की तलाश में एक चोर तिजोरी तक पहुंच गया। घंटों तक तिजोरी तोड़ने की कोशिश करता रहा। उधर एक दूसरे शोरूम को भी सुरंग गैंग ने निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
देखे वीडियो-