1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में लेडी एंकर को किसने मारा, 48 घंटे बाद भी मौत एक रहस्य

मुंबई में लेडी एंकर को किसने मारा, 48 घंटे बाद भी मौत एक रहस्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2017 10:40 am IST,  Updated : Dec 13, 2017 12:38 pm IST

सबके जेहन में एक ही सवाल है, बाथरुम की खिड़की से कैसे छलांग लगा सकती है अर्पिता। अर्पिता के साथ वाले बताते हैं कि सुबह चार बजे तक पार्टी हुई और पता नहीं उसके बाद क्या हुआ। सुबह जब आंख खुली तो अर्पिता फ्लैट से गायब थी। अर्पिता अपने दोस्त पंकज जाधव के

mumbai-anchor-arpita- India TV Hindi
mumbai-anchor-arpita

नई दिल्ली: मुंबई में एक एंकर की मौत की मिस्ट्री 48 घंटे बाद भी अब तक उलझी हुई है। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि कोई लड़की बाथरुम के शीशे को तोड़कर आत्महत्या क्यों करेगी। मुंबई में रहने वाली 24 साल की एंकर अर्पिता तिवारी की मौत अब एक मिस्ट्री बन गई है। 48 घंटे बाद भी पुलिस बता नहीं पा रही है कि ये खुदकुशी का मामला है या अर्पिता को किसी ने मारा डाला। फिलहाल बिल्डिंग के गार्ड और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है लेकिन शक के घेर में अर्पिता का दोस्त है।

सबके जेहन में एक ही सवाल है, बाथरुम की खिड़की से कैसे छलांग लगा सकती है अर्पिता। अर्पिता के साथ वाले बताते हैं कि सुबह चार बजे तक पार्टी हुई और पता नहीं उसके बाद क्या हुआ। सुबह जब आंख खुली तो अर्पिता फ्लैट से गायब थी। अर्पिता अपने दोस्त पंकज जाधव के साथ मानवस्थल आई थी। 19वीं फ्लोर के 1501 नंबर फ्लैट में पार्टी हो रही थी। पंकज और अर्पिता सुबह चार बजे तक पार्टी करते रहे और सुबह नौ बजे सबकी आंख खुली तो अर्पिता वहां नहीं थी।

ढूंढने पर पता चला कि बाथरुम का दरवाजा बंद है। जब बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया तो शीशा टूटा हुआ था। नीचे आने पर पता चला कि दूसरी मंजिल पर अर्पिता की लाश झूल रही है। अर्पिता तिवारी दिल से हार गई या दौलत से। अब पुलिस जांच कर रही है लेकिन अर्पिता के पास मुंबई में बहुत काम था। अर्पिता इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी और कुछ महीनों पहले पब्लिक रिलेशन का एक स्टार्टअप शुरू किया था। वो एमबीए थी और उसने जर्नलिज्म की पढ़ाई भी की थी।

अर्पिता को ईवेंट शोज में एंकरिंग से पहचान मिली थी। जो अर्पिता इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में चमक रही थी उसकी मौत कैसे हो गई। वो बाथरुम से क्यों छलांग लगाती है। लाश पर कम कपड़े क्यों मिले। ये सारे सवाल फिलहाल एक पहेली है। पुलिस पता कर रही है, जो लड़की दुनिया जीतना चाहती थी, वो किसके सामने हार गई या फिर उसे किसी ने हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत