Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वॉटरफॉल से ‘बाहुबली’ की नकल करना बन गया मौत का सबब

वॉटरफॉल से ‘बाहुबली’ की नकल करना बन गया मौत का सबब

Written by: India TV News Desk Published : Jul 21, 2017 09:07 am IST, Updated : Jul 21, 2017 09:07 am IST

हादसा 14 जुलाई को हुआ। इंद्रपाल ने फिल्म बाहुबली में दिखाए गए स्टंट सीन की नकल करने की कोशिश की लेकिन पानी में गिरने के बाद वह उठ नहीं सका। इंद्रपाल की मौत के बाद परिवार में मातम है। घरवालों का कहना है हो सकता है कि इंद्रपाल को किसी ने ऊंचाई से धक्का

bahubali- India TV Hindi
bahubali

नई दिल्ली: एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के एक सीन में फिल्म के हीरो प्रभास एक झरने से कूदते हैं और दूसरी चट्टान पर जाने की कोशिश करते हैं। फिल्म का ये सीन लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। ये सीन बेहद रोमांचक था लेकिन इसी सीन का नकल करना एक शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गया। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

दिल दहला देने वाला ये वीडियो महाराष्ट्र के शाहपुर का है। भिवंडी से करीब बीस किलोमीटर दूर आमने गांव का रहने वाला बिजनसमैन इंद्रपाल पाटिल अपने दोस्तों के साथ शाहपुर के माहुली किले के झरने पर मौज मस्ती के लिए आया था।

हादसा 14 जुलाई को हुआ। इंद्रपाल ने फिल्म बाहुबली में दिखाए गए स्टंट सीन की नकल करने की कोशिश की लेकिन पानी में गिरने के बाद वह उठ नहीं सका। इंद्रपाल की मौत के बाद परिवार में मातम है। घरवालों का कहना है हो सकता है कि इंद्रपाल को किसी ने ऊंचाई से धक्का दिया हो जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वो अचानक नीचे आ गिरा।

बता दें कि शाहपुर के माहुली किले के झरने ने पुलिस वालों की रातों की नींद उड़ा रखी है। पुलिस का अंदाजा है कि लोग फिल्म बाहुबली से प्रभावित होकर झरने से छलांग लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि टूरिस्ट ऊंची चट्टानों पर चढ़ रहे हैं और फिर झरने के ऊपर जाकर कूद रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement