1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेडी अफसर बनकर ठगी का जाल, अंग्रेजी बोलने वाली मिस ‘नटवरलाल’

लेडी अफसर बनकर ठगी का जाल, अंग्रेजी बोलने वाली मिस ‘नटवरलाल’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2016 08:40 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 08:41 pm IST

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक ऐसी लेडी 420 को गिरफ्तार किया है जो सस्ते सोने का लालच देकर लोगों को चूना लगाती थी। देखने में खूबसूरत, पढ़ी लिखी और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली वो नटवरलाल

madhvi- India TV Hindi
madhvi

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक ऐसी लेडी 420 को गिरफ्तार किया है जो सस्ते सोने का लालच देकर लोगों को चूना लगाती थी। देखने में खूबसूरत, पढ़ी लिखी और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली वो नटवरलाल लोगों से कस्टम अफसर बनकर मिलती थी। उन्हें बेहद सस्ते दाम पर शुद्ध सोना दिलाने का लालच देती थी। पैसा लेती थी और फिर गायब हो जाती थी। सिर्फ मुंबई में ही वो लोगों को अब तक करीब 2 करोड़ का चूना लगा चुकी है और उसके शिकार बने लोग मुंबई से लेकर जम्मू तक फैले हुए हैं।

ये शातिर लेडी कोई और नहीं बल्कि मुंबई की सबसे बड़ी नटवरलाल है और इसका नाम माधवी है। शक्लो सूरत से बेहद भोली नजर आने वाली इस शातिर महिला के ठगी का शिकार बने लोगों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। मुंबई से लेकर जम्मू तक इसके जाल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपए गंवाने वाले लोग मौजूद हैं। शातिर लेडी ठग को तीन राज्यों की पुलिस 5 साल से तलाश रही थी लेकिन 18 फरवरी को वह पुलिस के शिकंजे में फंस गई।

सोने के नाम पर लगाया चूना

चमचमाता हुआ सोना इसकी ठगी का सबसे बड़ा हथियार था। अगर 30 हजार रुपए तोले सोना किसी को 22 हजार रुपए तोला मिलने लगे तो कौन उसे छोड़ना चाहेगा। बस यही वो जाल है जो माधवी अपने शिकारों पर फेंकती थी।

  • मुंबई के पॉश इलाके में रहने वाली है माधवी
  • माधवी नकली कस्टम अफसर बनकर लोगों से मुलाकात करती थी।
  • फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली माधवी पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते थे
  • माधवी लोगों को बेहद सस्ते दाम पर सोना दिलाने का लालच देती थी
  • वो 30 हजार प्रति तोला का सोना 22 हजार रुपए में दिलाने का वादा करती थी।
  • मुंबई में ही माधवी 1 करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है

कैसे इसने लोगों के करोड़ों रुपए हजम कर लिए ?

माधवी की ठगी का शिकार बने लोगों के मुताबिक शुरु में 22 हजार रुपए तोले के हिसाब से पहली खेप की डिलीवरी तुरंत करा देती थी और जब देखती थी कि कस्टमर को पूरा भरोसा हो गया है और वो ज्यादा सोना खरीदने के लिए पैसे देता था तो रुपए लेकर गायब हो जाती थी। ठगी का शिकार बनी महिलाओं के मुताबिक वो शुरू में बकायादा ज्वैलर्स की दुकान पर लेकर जाती थी और वहां से सोना दिलवाती थी। जो लोग ज्यादा सोना खरीदना चाहते थेउनसे पैसे लेने के बाद सोना बाद में दिलाने की बात करती थी लेकिन जब महीनों बाद भी सोना नहीं मिला तो इन लोगों ने पुलिस में माधवी की शिकायत कर दी।

पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि दर्जनों महिलाएं ऐसी हैं जो शातिर माधवी का शिकार बनी हैं। इतना ही नहीं इसके खिलाफ मुंबई से लेकर जम्मू तक मुकदमे दर्ज हैं। इन महिलाओँ की शिकायत पर 4 दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने शातिर लेडी ठग माधवी को दबोच लिया। पुलिस को आशंका है कि इसके शिकार बने लोगों की तादाद और हो सकती है। साथ ही पुलिस ये भी पता कर रही है कि कहीं इसके गोरखधंधे में कोई ज्लैवर वाला तो शामिल नहीं है।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत